Thursday, October 22nd, 2026

कांग्रेस नेता ने की शनिवार-रविवार को टोटल लॉकडाउन की मांग

रायपुर
छत्तीसगढ़ में फिर तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कांग्रेस नेता और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने शनिवार-रविवार को टोटल लॉकडाउन की मांग की है। हरितवाल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर ये मांग रखी है। इसके साथ ही ये जानकारी भी दी है कि वीआईपी रोड के होटल/कैफे नाइट कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बुधवार को 4563 नए कोरोना मरीज मिले है जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

 

#कांग्रेस नेता

Source : Agency

पाठको की राय